फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू श्रीनगर हाइवे यातायात के लिए फिर से खुला

Thu, 05 Nov 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक दिन बंद रहने के बाद 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आज यहां पर बताया, 'बंद के बाद आज सुबह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।'

पुलिस ने बताया कि कल जिले में रामसू इलाके के गंगरू इलाके में भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद हो गया था।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भूस्खलन के कारण गिरे मलवे को हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। राजमार्ग बंद होने की वजह से लगभग 500 से अधिक वाहन कई जगहों पर फंस गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें