फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट: सार्वजनिक जमीनों पर धार्मिक संरचनाओं की आड़ में अतिक्रमण पर रिपोर्ट तलब

Sat, 20 May 2023 02:49 PM IST
विमल शर्मा जेएनएफ, जम्मू

सार

मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह और न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई की। खंठपीठ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से अवैध धार्मिक संरचनाओं के संबंध में कोर्ट ने संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
highcourt srinagar - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर अतिक्रमण करने वालों की जानकारी दो सप्ताह में तलब की है। कहा है कि यदि दो सप्ताह के भीतर जानकारी नहीं दी जाती तो संबंधित विभाग पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह और न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान ये आदेश जारी किए। खंठपीठ ने कहा कि हमने सार्वजनिक सड़कों, सार्वजनिक पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से अवैध धार्मिक संरचनाओं के संबंध में स्वत: संज्ञान लिया था।

अदालत ने 17 फरवरी 2023 के आदेश के तहत एसएस नंदा वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता को 22 दिसंबर 2020 के आदेश के संदर्भ में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था, लेकिन आज तक रिपोर्ट को पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


मगर अब हालात ऐसे बन गए हैं कि इसमें कड़ी कार्रवाई करनी होगी। लिहाजा दो हफ्तों के भीतर यदि जानकारी नहीं दी जाती तो 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें