जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) जेई सिविल और पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी रखेगा। हाईकोर्ट की खंड पीठ ने एकल पीठ के फैैैसले पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को एसएसबी को प्रक्रिया जारी करने की मंजूरी दे दी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर की 9 दिसंबर को स्थगित हुई परीक्षा अब 20 दिसंबर को ली जाएगी। 13 से 17 दिसंबर तक अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इस संबंध में शुक्रवार को जेके एसएसबी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। इसके अलावा 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक लगातार परीक्षा पहले की तरह होगी। ज्ञात हो कि गृह विभाग में 1200 पद भरने के लिए जेके एसएसबी सीबीटी मोड से परीक्षा आयोजित कर रहा है।
सात दिसंबर से परीक्षा शुरू हुई थी। लागातार दो दिन परीक्षा हुई। इसी बीच रिट कार्ट ने भर्ती परीक्षा पर रोक के आदेश जारी कर दिए, जिसे लेकर एसएसबी ने आठ दिसंबर देर शाम को बोर्ड की ओर से नौ दिसंबर की परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना जारी कर दी।