फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे, अब वे खेल गतिविधियों में हो रहे शामिल

Sun, 12 Mar 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे वे आज खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज उनके हाथों में हथगोले के बजाय बल्ले और गेंद हैं और शांति का संदेश है।
विज्ञापन
Police Football Championship - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश में बचे हुए आतंकवाद के सफाये के प्र लिए चौबीसों घंटे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन को प्रदेश में मौजूदा शांति की स्थिति को पचाने में मुश्किल हो रही है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 71वीं बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


घाटी में विशेष रूप से अल्पसंख्यकों की लक्षित हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी सिंह ने कहा कि कुछ घटनाएं हुए हैं। हालांकि हिंसा में काफी हद तक कमी आई है। उन्होंने कहा, 'कुछ घटनाएं कभी-कभी होती हैं, लेकिन हम उन्हें गंभीरता से लेते हैं और जवाबी कार्रवाई की जा रही है। आतंक के अवशेषों को खत्म करने के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं और ये जारी रहेंगे।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे वे आज खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज उनके हाथों में हथगोले के बजाय बल्ले और गेंद हैं और शांति का संदेश है। मैं अपने लोगों, अपने युवाओं को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तानी एजेंसियों पर जम्मू कश्मीर में नार्कों टेरर चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमने ऐसे कई असाइनमेंट जब्त किए हैं, जिनमें नशीले पदार्थ और हथियार एक साथ आ रहे थे। यहां तक कि नकदी भी इसमें शामिल थी। इनका इस्तेमाल उग्रवाद के लिए किया जा रहा है।'

राज्य जांच एजेंसी और पुलिस की विशेष जांच इकाई द्वारा आतंकी फंडिंग में छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां और राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस तरह आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, जो अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, और डीजीपी दिलबाग सिंह ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसमें 42 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 34 पुरुष और आठ महिलाओं की टीमें हैं। कुल 1,600 खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी नौ दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें