फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' जायरा के मामले में पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान

Tue, 17 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दंगल फिल्म में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली कश्मीर की जायरा वसीम (16) के फेसबुक पेज पर माफी मांगने के मामले में पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जो उन्हें सूचना मिली है, उसमें प्रदेश सरकार कड़ा संज्ञान ले रही है। जायरा की सुरक्षा व्यवस्था पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पत्थरबाजों को मुआवजा देने के मुद्दे पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में विरोध प्रस्ताव लाने पर कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार पर विश्वास है।

प्रदेश सरकार में इतनी क्षमता है कि वे ऐसे मामलों को सकारात्मक नीति से निपटाएं। गठबंधन सरकार राजधर्म का पालन करे।
Trending Videos
विज्ञापन

'वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के साथ अन्याय हुआ'

ज‌ितेंद्र स‌िंह
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिफ्यूजियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें देश में रहकर भी नागरिकता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
पिछले ढाई साल के प्रयासों के बाद रिफ्यूजियों को प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं।

उन्होंने रिफ्यूजियों के मसलों को लेकर आलोचन कर रहे विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने पिछले 70 वर्ष में रिफ्यूजियों के लिए क्या किया है, उन्हें इस पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटक चुके युवाओं को पर्याप्त हिस्सा देने के लिए काम किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें