पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष से सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाएगी, जिसमें युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ किया गया है।एनआरए एक मल्टी एजेंसी निकाय होगी जो ग्रुप बी और सी (गैर तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शार्टलिस्ट करने के लिए आम परीक्षा आयोजित करेगी।