जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के पक्ष में जो लोग बातें करते हैं कि बाहरी राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में नौकरी पा लेंगे उन्हें लोगों को यह बताना चाहिए कि पंजाब की सीमा से सटे कठुआ के कितने लोगों को पंजाब में नौकरी मिली। हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अपने भर्ती और अन्य नियम होते हैं।
कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। हर क्षेत्र और हर वर्ग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर दिशा हास्टल में बच्चों के लिए बनाए गए बाथरूमों का भी उद्घाटन किया।