केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्व के 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2014 में उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौजूदा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। डॉ. जितेंद्र सिंह को 487,369 वोट मिले थे। जबकि, गुलाम नबी आजाद को 4,26,393 मिले थे। उस समय गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के प्रत्याशी थे। अभी गुलाम नबी कांग्रेस से अलग हो गए हैं और उन्हें खुद की पार्टी बनाई है, जिसका नाम है डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) है।
2019 में भी उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने भाजपा का परचम लहराया। इस बार उनके निकटत प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आदित्य सिंह रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने 724311 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके विक्रमादित्य सिंह ने 367059 वोट हासिल किए थे। दोनों ही बार भाजपा के सामने मुख्य रूप से कांग्रेस ने टक्कर दी है। 2019 में भाजपा से अलग होकर चौधरी लाल सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 19,049 वोट मिले थे।