फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झिड़ी मेले में दुकानों के पंजीयन की समयसीमा बढ़ी, अब तीन तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रीवाला। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले झिड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला प्रशासन ने दुकानदारों को राहत दी है। मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है।
पहले यह 29 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। अब इसे तीन नवंबर तक कर दिया गया है। एसडीएम मढ़ व मेला अधिकारी पल्ल्वी मिश्रा ने बताया कि कई दुकानदारों ने समय की कमी का हवाला देते हुए समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बाबा जित्तो के दरबार में लगने वाला झिड़ी मेला जम्मू-कश्मीर का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसमें हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं। दुकानदारों के लिए यह व्यापार बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म माना जाता है।
-
डीआईजी ने झिड़ी मेले की तैयारियां परखीं
मिश्रीवाला। डीआईजी शिवकुमार शर्मा ने बुधवार को झिड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन, एसएचओ कानाचक मनोज धर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मंदिर के पुजारी महंत जगदीश मेहता से भी चर्चा की जिसमें मेला आयोजन की परंपराओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संभावित चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। मेला स्थल का दौरा करते हुए डीआईजी ने पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, मेडिकल सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें