बनतालाब। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर झज्जर कोटली पुलिस ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के साथ-साथ एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग की। करीब दो घंटे चले अभ्यास में पुलिस स्टेशन के कर्मियों और एसएसबी की 15वीं बटालियन के 20 जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाना, संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखना, जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था।
संदिग्ध स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं वाले इलाकों की जांच की गई। राजमार्ग से सटे जंगलों व पुलों के इर्द-गिर्द की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही जनता का विश्वास बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत भी की गई। उच्चाधिकारियों की देखरेख में अभियान चलाया गया।