फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन - चौथे दिन 693 में से 547 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी से बचाव के उपायों के बीच जेईई मेन की परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को 693 में से 547 अभ्यर्थियों ने जम्मू के कालूचक्क परीक्षा केंद्र में परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों में सामाजिक दूरी और हैंड सैनिटाइजर व फेस मास्क पहनने सहित अन्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। जम्मू-कश्मीर में 14 केंद्रों में हो रही परीक्षा में सुबह 7:30 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू में कालूचक्क में स्थित परीक्षा केंद्र में सुबह के परीक्षा सत्र में 346 में से 279 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। शाम के सत्र में 347 अभ्यर्थियों में से केवल 268 ही उपस्थित रहे। 79 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में एक-एक करके अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद भी एक-एक, दो-दो अभ्यर्थी ही बाहर आए, ताकि संक्रमण की संभावना न के बराबर हो। परीक्षा केंद्रों को बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें