फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में सीमा पर फिर दागे गोले, सेना के जेसीओ घायल

Fri, 25 Oct 2019 10:52 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी में हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में  शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कई चौकियों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस दौरान भारतीय सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात जेसीओ महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में रातभर दागे गोले 
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए बुधवार रात साढ़े आठ बजे हीरानगर सेक्टर के मनियारी और सपताल इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 50 मोर्टार और गोलियां दागीं। इस कारण ग्रामीणों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी। ऐसे में ग्रामीण रातभर सहमे रहे। बीएसएफ ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। गोलाबारी का सिलसिला वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रहा।
 
विज्ञापन

तंगधार सेक्टर में पाक ने दागे गोले, महिला की मौत, दो अन्य घायल 
तंगधार सेक्टर के बलखड़िया इलाके के रमा पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार दोपहर बाद एक बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोला लगने से हमीदा शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक शुरू हुई गोलाबारी का सेना ने भी करारा जवाब दिया।

उधर शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान शहीद हुए थे। गुंडीशत गांव में मोहम्मद सादिक की मौत हो गई थी। उसकी बेटी की 28 अक्तूबर को शादी की तैयारियां चल रही थी। पिता की मौत के चलते शादी रुक गई है। रविवार को गोलाबारी का जवाब देते हुए सेना ने तीन आतंकी कैंप नष्ट कर दिए थे। इसके साथ ही 8-10 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। इस बीच पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को धकेलने की पाकिस्तान सेना पुरजोर कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें