फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मांगे पूरी करो वरना हड़ताल

Fri, 16 Jan 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के संगठन जम्मू कश्मीर स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (जेसीसी) ने पांच सूत्रीय मांगों के जल्द न पूरा होने की स्थिति में कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया है। शुक्रवार को सचिवालय में संयोजक रौफ अहमद भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों के हक में लंबित 17 फीसदी डीए को जारी करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा क्लर्कों व अन्य व्यवस्था के मुलाजिमों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के हक में भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, सभी पीएसयू को अतिरिक्त बजट समर्थन देने के अलावा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल अलाउंस को 300 से बढ़ाकर 2000 करने की मांग की गई।

बैठक में बलविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, धर्मेंदर सिंह, रवि सिंह भाऊ, रविंद्र सिंह, सूरज सिंह तूफानी, अवतार कृष्ण, परमजीत सिंह, बी एस पिंका, अमरीक सिंह चिब आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर संयोजक रौफ अहमद भट्ट ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किया तो कर्मचारी एकजुट होकर भविष्य की रणनीति को तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें