फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखः हिमस्खलन की चपेट में आने से जवान शहीद, उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के निवासी थे धर्मेंद्र सिंह

Sat, 18 Jan 2020 12:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शहीद जवान धर्मेंद्र सिंह - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

लद्दाख के कारगिल में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान में सेना का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार चल रहा है। वहीं शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज यानी कि शनिवार को उनके पैतृक घर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि मुश्कोह घाटी में गुरुवार को एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। आनन-फानन सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायल जवानों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के बिराहिनपुर बाल्हापारा ब्लॉक पतारा के धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू (35) शहीद हो गए। धर्मेंद्र का पार्थिव आज यानी कि शनिवार तक उसके गांव पहुंचाया जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह लद्दाख के कारगिल में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। धमेंद्र की मां शिवदेवी गांव में धमेंद्र के दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं। जबकि पत्नी सुनीता दो बच्चों उत्कर्ष  (16) और राजवर्धन (9) के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। पिता रतन सिंह का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें