अखनूर। सौहल रोड पर बाइक को विपरीत दिशा में आ रहे टिप्पर ने टक्कर मर दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात्रि को सौहल रोड के गांव पगेयढी में बाइक को विपरीत दिशा में आ रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के वार्ड नंबर-एक कारपोरेट होटल के पीछे खाली प्लाट में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी वार्ड-5 अरनिया, जो बाड़ी ब्राह़्मणा में मजदूरी करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद