टेक्टिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर से राजोरी के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। इस दौरान पाक की ओर से राजोरी के नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर शॉट से हमला किया गया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
शहीद जवान की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी जगशीर सिंह के तौर पर हुई है। पाक की गोलाबारी का भारतीय सेना में भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद नौशेरा समेत एलओसी से सटे तमाम इलाकों में उपजे तनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
गौरतलब है कि पाक की ओर से लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है जिसकी वजह से सीमा से सटे इलाकों में तनाव बरकरार है। माना जा रहा है भारतीय सेना की ओर से की गई टेक्टिकल स्ट्राइक से पाक बौखलाया है और इसी कारण पाक भारतीय जवानों को स्नाइपर से निशाना बना रहा है।