रैंबल इलाके में स्थित सेना के क्वार्टर में सोमवार दोपहर को सेना के जवान ने पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने क्वार्र्टर के अंदर बलविंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब को पंखे के साथ लगाए गए फंदे से लटकता हुआ पाया। तुरंत फंदे से उतार कर वाहन की व्यवस्था करके बलविंद्र को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि दोपहर को ही बलविंद्र ने अपनी पत्नी व बच्चे को बस में बिठाकर गुरदासपुर के लिए रवाना किया था और फिर उनके जाने के बाद र्क्वाटर में पहुंच कर कुछ समय के बाद फंदा लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।