बिश्नाह। बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया हुआ था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बिश्नाह के एक गांव में रहने वाले परिवार ने पुलिस को बताया कि जवान अजय कुमार कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया है। वह बच्ची के बाप का दोस्त है। इसलिए वह घर आया-जाया करता था। आरोप लगाया किया घर में कोई बच्ची अकेली थी और अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इस बीच जवान घर पहुंचा और उसने बच्ची के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवार के अन्य सदस्यों को इसका पता चला। अन्य लोगों का पता चलने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पीड़ित बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।