फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने ब्लॉक अरनास का दौर कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
रियासी के अरनास में स्कूलों का निरक्षण करतीं डीसी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। डीसी निधि मलिक ने वीरवार को ब्लॉक अरनास का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, उन्होंने सलाल के कम्युनिटी फेसिलिटी सेंटर में भी शिविर लगाकर लोगों की परेशानियां सुनीं। लोगों ने बिजली व पानी की आपूर्ति समय पर करने के साथ ही जमीनों से संबंधित केसों को जल्द हल करने की मांग की। लोगों ने सलाल में विकास के नए प्रोजेक्ट शुरू करने को कहा। डीसी ने हायर सेकेंडरी स्कूल सलाल, मिडिल स्कूल चुभी, मिडिल स्कूल कनठान का भी दौरा किया और स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर जांच की। उन्होंने स्कूलों में बनाए गए किचन व बाथरूम में सही व्यवस्था बनाए रखने को कहा। माइनिंग ब्लॉक का भी डीसी ने दौरा कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर हर संभव कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें