फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएम के जनता दरबार में मिला त्वरित समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को समाधान के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गांदरबल। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के डाक बंगले में जनता दरबार लगाया। उन्होंने जिले भर से आए प्रतिनिधिमंडलों और लोगों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना और अफसरों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। सीएम ने अफसरों से कहा, जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर करें। यह सुनिश्चित करें कि लोग बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहें।
जनता दरबार में बीहामा, दुदरहामा, फतेहपोरा, शालाबुग, सेहपोरा, बामलोरा, तुलमुल्ला, बरोसा, थीरू, गंगेरहामा, शेरपथरी, लार, सफापोरा, गुटलीबाग और जिले के अन्य हिस्सों जैसे विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधिमंडल और सैकड़ों व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। अग्निशमन स्टेशनों की स्थापना, खेल के मैदानों का विकास, सिंचाई सुविधाएं बढ़ाए जाने, जिला अस्पताल में परिचर सराय का निर्माण कराने, सड़कों के चौड़ीकरण, बागवानी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसी मांगें लेकर प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिले। सिंध नदी के सौंदर्यीकरण, झेलम के नाले के किनारे को मजबूत किए जाने और दुदरहामा नाले की ड्रेजिंग और डिसिल्टिंग की भी मांगें की गईं। मुख्यमंत्री ने सभी को धैर्य से सुना और अफसरों को समाधान के संबंध में निर्देश दिए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर सुनिश्चित करें कि जनसमस्याओं के समाधान में देरी न हो
मुख्यमंत्री गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से ही हैं। उन्होंने उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी वास्तविक चिंताओं को बिना देरी के संबोधित किया जाए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उजागर किए गए मुद्दों की गहन जांच की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें