फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने आतंकी फंडिंग में कई जगहों पर मारे छापे, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे

Fri, 03 Feb 2023 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एएनआई, श्रीनगर

सार

कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में कार्रवाई चल रही है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को इससे जुड़े कई दस्तावेज हाथ लगे हैं।  
विज्ञापन
आतंकी फंडिंग केस में कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी फंडिंग मामले में शुक्रवार को राज्य जांच एजेंसी  (SIA) ने श्रीनगर के कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में एजेंसी को कई दस्तावेज मिले हैं। जांच कश्मीर संभाग के कई इलाकों में चल रही है।

विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित मामले में कुपवाड़ा जिले के हायहामा, क्रालपोरा, मिरनाग, लोलाब और सुलकूट इलाकों में कार्रवाई की गई थी। एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों के रिश्तेदारों के घरों से मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए।

एसआईयू ने न्यायालय से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई की थी। जिले के भीतर सक्रिय आतंकवादी तत्वों और पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वालों पर कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन


कुपवाड़ा में करीब 8 आतंकवादियों के रिश्तेदारों के आवासीय घरों में तलाशी ली गई। जो अवैध रूप से एलओसी पार कर आतंकवादी संगठनों में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें