जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अखनूर के मथवार इलाके में 766 लोगों की जांच हुई, जिसमें 27 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत हुई है।
जम्मू संभाग में अखनूर के गांव मथवार में रहने वाले व्यक्ति की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई है। 70 वर्षीय मरीज का पिछले कई दिनों से अस्पताल मे उपचार चल रहा था। बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन की देख रेख में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के कुछ ही सदस्य उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र में कोविड टेस्टिंग में 766 में 27 नए संक्रमित पाए गए हैं। सीमांत गांव गडखाल में आठ संक्रमित मिले हैं।