युवाओं का कहना है कि आंदोलन के दौरान प्रशासन ने तवी पुल पर 144 लागू की। पुलिस ने कई बार उन पर लाठियां भी भांजी, लेकिन आज वे यहीं पर एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग पर सहमति जताई है। इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं में बेहद खुशी है। शुक्रवार को जम्मू शहर में विभिन्न जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ युवा अपनी मांग पूरी होने पर जश्न मनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
शहर के तवी पुल के किनारे महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए हैं। यहां ढोल नगाड़ों और लोकगीतों की थाप पर युवा जशन मना रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इसी जगह से आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा था। तब प्रशासन ने तवी पुल पर 144 लागू कर दी। पुलिस ने कई बार उन पर लाठियां भी भांजी, लेकिन आज वे यहीं पर एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के फैसले का स्वागत किया है। युवा राजपूत सभा, करणी सेना, डोगरा सदर सभा, महाजन सभा, डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, ऑल एससी-एसटी कंफेडरेशन ने भी इस मांग का समर्थन किया था।