संघ ने शक्ति उद्घोष फाउंडेशन की नशा मुक्त सीमाएं पहल की भी सराहना की
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शक्ति उद्घोष फाउंडेशन की ओर से कठुआ से पुंछ तक पांच दिवसीय बाइक रैली का समापन हुआ। इसमें 6 से अधिक राज्यों के बाइकर्स ने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य नशा मुक्त सीमाएं रखा गया था।
वहीं प्रीति चौधरी के नेतृत्व में बाइकर्स ने आरएसएस कार्यालय जम्मू का भी दौरा किया। आरएसएस प्रांत प्रचारक जम्मू-कश्मीर रूपेश ने शक्ति उद्घोष फाउंडेशन के अंतर्गत महिला बाइकर्स की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास युवा वर्ग नव भारत निर्माण में अपना योगदान देते हुए समाज में मजबूती प्रदान कर रहें हैं।
उन्होंने नशा मुक्त सीमाएं जैसी पहल एक ऐसी पीढ़ी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं जो नशे की लत से मुक्त हो। प्रांत कार्यवाह अवतार कृष्ण ने कहा कि इस पहल से जागरूकता को बढ़ावा देने और लोगों को नशा मुक्त समाज की दिशा में आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने पर एक स्थायी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम है। टीम एसयूएफ ने इस साल जम्मू में नशे के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के लिए इस बाइक राइड को समर्पित किया। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में संदीप मन्हास, दिव्या शर्मा, रविंदर चौधरी और बाइकर्स टीम शामिल रही।