विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम
- फोटो : Amar Ujala
दरबार मूव की परंपरा के तहत सोमवार सात नवंबर को जम्मू में सरकार का दरबार सज जाएगा। नागरिक सचिवालय में मुख्यमंत्री का स्वागत गार्ड आफ आनर से होगा। वहीं दरबार के साथ राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों सहित करीब पचास विभागों के कार्यालय भी शीतकालीन राजधानी जम्मू में खुल जाएंगे
नागरिक सचिवालय परिसर में विभागों में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक कामकाज हुआ करेगा। वहीं नागरिक सचिवालय के बाहर दरबार मूव से संबंधित विभागों में सुबह दस से सायं चार बजे तक कामकाज हुआ करेगा।
कश्मीर घाटी में पिछले करीब चार महीने से बिगड़े रहे हालात के चलते सरकार का कामकाज प्रभावित रहा। इसको देखते हुए जम्मू में दरबार खुलना कामकाज के लिहाज से सरकार व प्रशासन के लिए काफी अहम रहेगा।