दरबार मूव की परंपरा के तहत ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से शीतकालीन राजधानी जम्मू में रिकार्ड और सामान को शिफ्ट करने का काम जोरशोर से जारी है। सोमवार को सचिवालय परिसर में श्रीनगर से पहुंचे ट्रकों से सामान उतारने और उन्हें संबंधित विभागों में लगाए जाने का काम जारी रहा।
जम्मू संभाग से संबंधित दरबार मूव के मुलाजिम पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। कश्मीर आधारित दरबार मूव मुलाजिम पांच और छह नवंबर को जम्मू पहुंचेंगे और सात नवंबर को जम्मू में सरकार का दरबार सज जाएगा।
नागरिक सचिवालय में पहले से पहुंच चुकी सभी विभागों की एडवांस पार्टियां सामान व रिकार्ड को प्राप्त कर रही हैं। सामान से लदे ट्रकों के नागरिक सचिवालय पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।