फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड 31 और 50 में अव्यवस्था के पानी की आपूर्ति, लोग प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानी नगर का ओवरहेड टैंक 13 साल से शोपीस, छन्नी हिम्मत के ट्यूबवेल को तीन से चालू होने का इंतजार
विज्ञापन

पानी की सुविधा नहीं मिलने से दोनों इलाकों की करीब 70 हजार आबादी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी बढ़ते ही शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। सबसे ज्यादा लोग वार्ड 31 के भवानी नगर और 50 में छन्नी हिम्मत के लोग प्रभावित हैं। वार्ड 31 में 13 साल बाद भी ओवरहेड टैंक का इस्तेमाल नहीं हो पाया है वहीं, छन्नी हिम्मत में तीन करोड़ की लागत से तीन साल पहले स्थापित ट्यूबवेल को पर्याप्त स्टाॅफ नहीं मिला है।
इससे दोनों इलाकों की करीब 70 हजार आबादी प्रभावित है। इन इलाकों में गर्मियों में सबसे ज्यादा पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। छन्नी हिम्मत के सेक्टर दो और तीन में लगे ट्यूबवेल को चलाने के लिए पर्याप्त स्टॉफ नहीं मिला है।
विज्ञापन

एक कर्मचारी ही सेवारत है। दिन में कुल पांच घंटे ही पानी निकाला जा रहा है। इस कारण भी लोगों को निजी टैंकर हायर करने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल पर तीन करोड़ खर्च करने के बाद भी लाभ नहीं मिल पाया है।

वार्ड 31 में बनाया जाए नया ओवरहेड टैंक : पूर्व पार्षद
भवानी नगर के ओवरहेड टैंक में रिसाव की समस्या है। वार्ड 31 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह ने कहा कि इसकी जगह नया ओवरहेड टैंक बनाना चाहिए। मौजूदा समय में पानी भगवती नगर वार्ड से आ रहा है। इस कारण इलाके में 12 महीने पानी का संकट रहता है।

ट्यूबवेल में अधिकतर समय लटका रहता है ताला
छन्नी हिम्मत के सेक्टर सात में ट्यूबवेल तीन साल पहले स्थापित हुआ था, मगर अभी तक इसे चलाने के लिए स्टाॅफ नहीं मिल पाया है। इस कारण ट्यूबवेल कक्ष के बाहर अधिकतर समय ताला लटका रहता है। इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया गया। लेकिन, कुछ नहीं हुआ है। वार्ड में लगभग 40 हजार आबादी जल संकट का सामना कर रही है।
विज्ञापन


दोनों वार्डों में दूसरे क्षेत्रों हो रही पानी की आपूर्ति
वार्ड 31 में भवानी नगर, रमा लेन, तालाब तिल्लो, गोल पुली सहित अन्य जगहों को पानी मिलता है। इसी तरह छन्नी हिम्मत में सेक्टर एक से सात तक फैला हुआ है। दोनों वार्डों में पानी साथ लगते वार्डों में बने ओवरहेड टैंकों से मिल रहा है।


ओवरहेड टैंक की जांच करवाई जाएगी। मरम्मत करवाने के बाद पानी डाला जाएगा। छन्नी हिम्मत में ट्यूबवेल को चालू के लिए स्टाॅफ मुहैया करवाया जाएगा।
- विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें