फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों के निशाने पर है जम्मू शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडी में पकड़े गए आतंकी ने जम्मू के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की रेकी भी की थी। रेलवे स्टेशन पर तो उसने पूरी एक रात बिताई। शहर में तीन दिन रहने वाले आतंकी शब्बीर मलिक ने पूरे शहर की जितनी तेजी से रेकी की है, उससे खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं।
विज्ञापन


शायद यही कारण है कि पूछताछ के लिए केंद्र से भी कुछ जांच एजेंसियां जम्मू में पहुंच गई हैं, जो आतंकी शब्बीर से पूछताछ कर रही हैं। आतंकी को त्रिकुटा नगर थाने में ही रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी ने पूछताछ में बताया कि वह तीन दिन जम्मू में रहा। एक रात उसने बठिंडी में गुजारी, एक रात शहर के गुज्जर नगर में गुजारी। तीसरी रात उसने जम्मू के रेलवे स्टेशन पर गुजारी।
विज्ञापन


कुछ वक्त बस स्टैंड पर भी बिताया। वहीं पुलिस गुज्जर नगर में भी दबिश देकर उस शख्स को पकड़ने की कोशिश है, जिसके पास आतंकी ने रात गुजारी।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सें आतंकियों के निशाने पर

सबसे बड़ी बात रेलवे स्टेशन पर रात बिताने वाली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह देखना चाहता था कि रेलवे स्टेशन पर किस तरह का माहौल रहता है और हमला करने की क्या संभावनाएं हैं।

अब तक आतंकी ने जिन जिन जगहों ही रेकी उससे पता चल रहा है कि शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सैन्य कैंप और मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर तो आतंकी हमला भी हो चुका है।

कई बार आतंकी हमलों की चेतावनी भी मिल चुकी है। दिल्ली से कई जांच एजेंसियां आतंकी से पूछताछ करने के लिए जम्मू पहुंची हैं। शनिवार को एजेंसियों ने आतंकी से पूछताछ की।

इसमें कई लोग पकड़े जाने की उम्मीद है। पुलिस की एक टीम श्रीनगर में भी छापेमारी के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि  लगातार तीन दिनों और इससे पहले भी आतंकी ने जिन जिन जगहों की रेकी की।

उसे वहां ले जाया जाएगा। यहां पर जांच एजेंसियां तथ्य जुटाएंगी। आतंकी शब्बीर से अब तक की पूछताछ यहीं कह रही है कि एक बड़ा नेटवर्क आतंकी बना चुका था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें