फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईडीटीआर कोट भलवाल में ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल शुरू

Wed, 15 Jan 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ट्रायल देता बाइक चालक। संवाद
विज्ञापन
पहले दिन 70 आवेदक पहुंचे, ट्रायल के अलावा लोगों को मिलेगा वाहन चलाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दोमाना। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने के लिए ट्रायल कोट भलवाल में निर्माणाधीन ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) में शुरू हुए। मंगलवार को हवन पूजा के बाद ट्रैक पर ट्रायल हुए। पहले दिन 70 लोग ने दो और चार पहिया वाहनों के लाइसेंस के लिए ट्रॉयल दिया।
आईडीटीआर कोट भलवाल के गेंक गांव में तैयार हो रहा है। भविष्य में यहां लाइसेंस ट्रॉयल के अलावा लोगों को वाहन चलने का प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधा मिलेगा। यहां कुल छह ट्रैक बनाए जा रहे हैं, जिनमें से चार ट्रैक तैयार हो गए हैं और दो फरवरी अंत तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन की मौजूदगी में ट्रॉयल शुरू हुए। इससे पहले विभाग के सभी कर्मचारियों यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस दौरान परिवहन आयुक्त ने कहा कि आइडीटीआर में भविष्य में लोगों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण मिलेगा।
फिलहाल ट्रैक पर ट्रायल शुरू किए गए है। यह ट्रायल सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सुबह दस से शाम तीन बजे तक होंगे। यहां जल्द सीसीटीवी भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन के लिए ट्रॉयल में हेलमेट और चार पहिया के सीट बेल्ट पहनने अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

ऐसे प्रशिक्षण संस्थानों में वाहन चालकों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अभी तक जम्मू में मैनुअल ट्रेनिंग व जांच हो रही थी। आईडीटीआर बनने से ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट हो सकेगा। तभी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें