फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: वैसाखी महोत्सव 13 से, रघुनाथ मंदिर से मुबारक मंडी तक निकलेगी शोभायात्रा

Sun, 09 Apr 2023 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुराने शहर के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राजेंद्र बाजार, भारत माता चौक, जैन बाजार, पक्का डंगा सहित स्थानीय बाजारों और प्रमुख चौकों पर सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियां की जाएंगी।
विज्ञापन
Baisakhi (File) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों के शहर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पर्यटन निदेशालय की ओर से 13 से 15 अप्रैल तक बैसाखी महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुराने शहर के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राजेंद्र बाजार, भारत माता चौक, जैन बाजार, पक्का डंगा सहित स्थानीय बाजारों और प्रमुख चौकों पर सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियां की जाएंगी। पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने शनिवार को हितधारकों, बाजार संघों, समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर गतिविधियों को सफल बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक पर्यटन सुनैना शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक मुबारक मंडी और महाराजा हरि सिंह पार्क में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें डोगरा संस्कृति को दर्शाया जाएगा। 13 अप्रैल को ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से मुबारक मंडी कॉम्प्लेक्स तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 अप्रैल को महाराजा हरि सिंह पार्क में पतंग उत्सव होगा। कनक मंडी में पारंपरिक टांगे की सवारी होगी। 

पीर खो मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा रथ की सवारी, लाइव पेंटिंग बाजार, डोगरा लोकगीत, विरासत पर कहानी सुनाने के सत्र, ढोल बीटर, डोगरा बैंड आदि प्रस्तुतियां होंगी। मुबारक मंडी परिसर में डोगरा गांव की संस्कृति भी प्रदर्शित की जाएगी। निदेशक राय ने बताया कि इस तरह के उत्सव किश्तवाड़ के गुलाबगढ़-पाडर, उधमपुर की देविका, मानसर झील, डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी, जिया पोता घाट अखनूर, नंगाली साहिब गुरुद्वारा पुंछ में करवाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें