जम्मू। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जम्मू की अदालतों के लिए वेकेशन सेशंस जजों का रोस्टर जारी कर दिया है। ये जज आठ से 22 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएन वट्टल के आदेश के अनुसार द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार शर्मा आठ और नौ जून, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रणबीर सिंह जसरोटिया 10 और 11 जून को सुनवाई करेंगे। 12 और 13 को तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (टाडा, पोटा) मामलों को सुनेंगे। अमरजीत सिंह लांगेह, पीठासीन अधिकारी (फास्ट ट्रैक मामले) 14 से 16 जून तक सेवाएं देंगे। पॉक्सो मामलों की पीठासीन अधिकारी रेनू डोगरा 17 और 19 जून को आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगी। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस मामले) परवेज इकबाल 20 से 22 जून तक काम पर रहेंगे।