फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू का 14वां दीक्षांत आज, राष्ट्रपति देंगे मेडल

Mon, 01 Sep 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय का चौदहवां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थी राष्ट्रपति से मेडल और डिग्री पाकर गौरवान्वित होंगे। समारोह के लिए जम्मू विश्वविद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार को दिन भर पुलिस, सीआरपीएफ, जेकेएपी एवं ट्रैफिक पुलिस के दस्ते परिसर तथा आसपास विशेष रूप से निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होंगे, वहीं विशेष रूप से राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर उपस्थित रहेंगे। विवि के वर्ष-2013 के 132 उत्तीर्ण मेधावी समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे, जिनमें पीएचडी उपाधि धारक तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मिलित रहेंगे।

रविवार को एसएसपी सिक्योरिटी ने कई बार विश्वविद्यालय परिसर तथा जनरल जोरावर सिंह सभागार का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि बाग-ए-बाहु मार्ग स्थित विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार से मुख्य अतिथि राष्ट्रपति का प्रवेश होगा, जहां से होकर वह दीक्षांत समारोह स्थल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें