फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu University: जनवरी में आयोजित हो सकता है युवा महोत्सव, विभिन्न राज्यों के विवि के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Mon, 10 Oct 2022 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों से महोत्सव करवाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। बीते दिनों इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जम्मू विश्वविद्यालय को महोत्सव करवाने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय जनवरी के अंत में उत्तर क्षेत्र का युवा महोत्सव आयोजित कर सकता है। करीब आठ साल के बाद विश्वविद्यालय को युवा महोत्सव आयोजित करने का अवसर मिला है। इसमें उत्तर क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों को भाग लेने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, स्कॉस्ट जम्मू, बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी, कश्मीर विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, स्कॉस्ट कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों को भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। उसके बाद प्रतिभागियों से पंजीकरण मांगे जाएंगे।

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार उत्तर क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों से महोत्सव करवाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। बीते दिनों इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जम्मू विश्वविद्यालय को महोत्सव करवाने की जिम्मेदारी मिली है। महोत्सव के आयोजन से संबंधित इसी सप्ताह विश्वविद्यालय में बैठक भी होगी। इसमें सफल आयोजन पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2015 में भी जम्मू विश्वविद्यालय को युवा महोत्सव आयोजित करने का मौका मिला था। पहले की तरह ही इस बार भी सभी विश्वविद्यालयों के छात्र सोलो डांस, म्यूजिक में क्लासिकल वोकल सोलो, इंडियन ग्रुप सांग, फोक आर्केस्ट्रा, फाइन आर्ट्स में पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, फोटोग्राफी, साहित्यिक गतिविधियों में एलोकेशन, वाद विवाद प्रतियोगिता और नाटक कला में मिमिक्री, माइम, स्किट व वन एक्ट प्ले आदि गतिविधियों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में बनेगी रैगिंग रोधी समिति, छात्रों से संवाद कर देगी परामर्श 

विश्वविद्यालयों में रैगिंग की समस्य़ा से निपटने के लिए ठोस कदम उठाया गया है। छात्रों को इस समस्या से परेशान न होना पड़े, इसके लिए बीते दिनों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव रजनीश जैन की ओर से विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालयों में रैगिंग रोधी समिति बनाने, छात्रों के साथ लगातार संवाद करने और परामर्श देने के साथ हॉस्टलों का औचक निरीक्षण भी करना होगा। 

इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि छात्रों के साथ संवाद करने के लिए लगातार काउंसलिंग की जाएगी, ताकि रैगिंग का पता लगाया जा सके। समिति छात्रावास, कैंटीन, आराम या मनोरंजन कक्ष और शौचालयों का भी निरीक्षण करेगी। विवि अनुदान आयोग के अनुसार रैगिंग रोधी समिति, रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ का गठन कर मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की सूचना एवं विवरण पुस्तिका में रैगिंग संबंधी चेतावनी का उल्लेख करना होगा। ई पत्रक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। रैगिंग विषय पर कार्यशालाएं, सेमिनार आदि के आयोजन से जागरूकता फैलाई जा सकेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें