फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रख्यात कथक नृत्यांगना व कोरियोग्राफर कुमुदिनी लाखिया को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व नृत्य दिवस पर जेयू के संगीत एवं ललित कला संस्थान की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला संस्थान की तरफ से सोमवार को विश्व नृत्य दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सबसे प्रख्यात कथक नृत्यांगना व कोरियोग्राफर कुमुदिनी लाखिया को कथक क्षेत्र मेंं उनके अतुलनीय योगदान के लिए याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नृत्य विभाग की पूर्व छात्रा सबा मजीद ने साथियों के साथ एक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नृत्य विभाग के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा, अक्षिता और राधिका ने डोगरी-कथक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्साह-द क्लब की अध्यक्ष प्रो. मीना शर्मा, जेयू के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, आईएमएफए के प्रिंसिपल प्रो. सोहैब मलिक और डॉ. नसीब सिंह मन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें