फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू आत्महत्या मामला: एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर केस में औपचारिक पूछताछ खत्म, आज छात्राओं के बयान होंगे दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 01:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कैश कमेटी की अध्यक्ष अल्का शर्मा ने एसआईटी को जानकारी दी है कि 5 सितंबर को जनरल जोरावर सिंह सभागार के बाहर प्रो चंद्रा की उनसे मुलाकात हुई थी। उस दिन जम्मू यूनिविर्सटी का स्थापना दिवस था।
विज्ञापन
प्रो. चंद्रशेखर का फाइल फोटो (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की मौत मामले में एसआईटी ने सबसे औपचारिक पूछताछ कर ली है। अब इन लोगों के अधिकारिक तौर पर बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही वीरवार को शिकायत करने वाली छात्राओं के बयान भी 161 में दर्ज करेगी। वीरवार इन छात्राओं को बयान देने के लिए एसआईटी ने बुलाया है। कैश कमेटी की अध्यक्ष और मनोविज्ञान विभाग की एचओडी से भी एसआईटी ने पूछताछ की।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कैश कमेटी की अध्यक्ष अल्का शर्मा ने एसआईटी को जानकारी दी है कि 5 सितंबर को जनरल जोरावर सिंह सभागार के बाहर प्रो चंद्रा की उनसे मुलाकात हुई थी। उस दिन जम्मू यूनिविर्सटी का स्थापना दिवस था। चंद्रा ने अल्का शर्मा से पूछा कि क्या उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत आई है।

इस पर अल्का ने उनसे कहा था कि यह जगह न तो यह सब पूछने की है न बताने की और न ही यह कोई मौका है। वहीं एचओडी आरती बख्शी ने एसआईटी को बताया कि जिस दिन यह वारदात हुई, उस दिन उनका बर्थडे सेलिब्रेट हो रहा था। उसमें प्रोफेसर चंद्रा भी थे।
विज्ञापन


उनसे इस बारे में कोई बात नहीं। न ही उनको चंद्रा के चेहरे पर कोई ऐसी बात नजर आई कि वह खुदकुशी करने वाले हैं। यदि उन्हें पता होता कि उनके मन में ऐसा कोई ख्याल है, तो वह ऐसा नहीं करने देती। बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच ही वह अपने कमरे में चले गए। उन्होंने उस दिन का पूरा घटनाक्रम बताया। 

आज बुलाया जाएगा बयान दर्ज करने के लिए

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने शिकायत करने वाली कुछेक छात्राओं को बुधवार बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वही नहीं पहुंची। वीरवार को फिर से शिकायत करने वाली और अन्य छात्राओं को बुलाया गया है। जिनके अधिकारिक तौर पर बयान लिए जाएंगे। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी का इंतजार कर रही है। उनके पहुंचने पर भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें