फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एसआई भर्ती घोटाले के आरोपी कांस्टेबल के भाई का शव मिला, आईआरपी में तैनात था मृतक

Thu, 15 Sep 2022 01:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लोगों के मुताबिक मंगलवार शाम धीरज की अपने बड़े भाई पुलिस कांस्टेबल सुनील पगोत्रा के घर से सीबीआई के जाने के बाद कहासुनी हुई थी। इसके बाद धीरज अपने घर ओल्ड मट्टू चला गया। बुधवार सुबह वह कमरे में मृत पाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर गांव के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के खौड़ के गांव मट्टू गांव में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी कांस्टेबल सुनील मंगोत्रा के छोटे भाई धीरज पगोत्रा का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से मिला। वह इंडियन रिजर्व पुलिस में तैनात था और हाल में ही छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम धीरज की अपने बड़े भाई पुलिस कांस्टेबल सुनील पगोत्रा के घर से सीबीआई के जाने के बाद कहासुनी हुई थी। इसके बाद धीरज अपने घर ओल्ड मट्टू चला गया। बुधवार सुबह वह कमरे में मृत पाया गया।

 

खौड़ पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के सगे दोनों भाई और चचेरे सभी भाई अलग-अलग सुरक्षाबलों में कार्यरत हैं। 

धीरज की मौत से गांव में पसरा मातम सीबीआई कार्रवाई से आहत होने की चर्चा

खौड़ के गांव मट्टू में आईआरपी जवान धीरज पगोत्रा अपने माता-पिता के साथ अलग रहता था। उसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम है। माता-पिता, ताऊ-ताई सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था, बडे़ दोनों भाई शादीशुदा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार का पूरे क्षेत्र में सम्मान है।
 

उसके  जिस बड़े भाई के सुनील के घर मंगलवार को सीबीआई ने छापेमारी की थी उसका निवास स्थान आधा किलोमीटर दूर है। सभी भाइयों के सुरक्षाबलों में कार्यरत होने के कारण आसपास के इलाके में परिवार की काफी प्रतिष्ठा थी। एसआई भर्ती घोटाले में भाई का नाम आने के बाद धीरज कुछ परेशान सा रहता था।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों में चर्चा है कि सीबीआई छापे से आहत होकर धीरज ने अपनी जान दे दी। मृतक का अंतिम संस्कार दरिया चिनाब के किनारे पुलिस सम्मान के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें