फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये सत्र के लिए जेयू में तैयारियां शुरू

Sun, 05 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में फाइनल ईयर की परीक्षाओं के बाद जेयू प्रशासन नये सत्र के लिए पीजी कोर्सों से संबंधित एंट्रेंस परीक्षा के लिए तैयारियों में जुटेगा। नये सत्र की शुरुआत होने के साथ ही कालेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में रैगिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जेयू प्रशासन की एंटी रैगिंग कमेटी अपनी तैयारी में जुटेगी। इसके लिए कमेटी की बैठक भी होगी।
विज्ञापन


जेयू कैंपस में स्थित स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और अन्य सदस्य एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य होते हैं, जो कैंपस में रैगिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करते है,ं जबकि इसके अलावा अन्य कमेटी भी गठित की जाती है, जिसमें अन्य सरकारी विभागों के आला अधिकारी और मीडिया के सदस्यों को नियुक्त किया जाता है।

विवि कैंपस के स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रो. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि विवि कैंपस में नये सत्र को शुरू होने में अभी पूरे दो महीने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले एंट्रेंस परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नये सत्र की शुरुआत से पहले ही एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों के बीच बैठक की जाएगी, जिसमें रैगिंग और इससे संबंधित अन्य घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न पहलुओं पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें