संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित अंतर कॉलेज प्रतियोगिता के तहत वीरवार को खो-खो, क्रिकेट और हैंडबाल के मुकाबले खेले गए। खो-खो के पुरुष वर्ग में जीडीसी राजौरी ने जीडीसी पलौड़ा, कठुआ ने रियासी और पीजी विभाग जेयू ने सांबा को हराया। दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में अंतर कॉलेज क्रिकेट महिला वर्ग में जीडीसी ने रियासी को 6 विकेट से मात दी। पुरुष वर्ग में जीडीसी नौशेरा ने जीएमसी राजौरी को 21 रन से हराया।
पीजी विभाग जेयू और जीडीसी उधमपुर ने जीता हैंडबॉल का खिताब
यूनिवर्सिटी हैंडबॉल कोर्ट में हुए मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की टीम ने अंतर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता महिला वर्ग में खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर ने विजेता ट्रॉफी जीती। महिला वर्ग के फाइनल में पीजी विभाग ने जीडीसी उधमपुर और पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर ने पीजी विभाग को हराया। पुरुष वर्ग में जीडीसी कुंजवानी ने जीडीसी कठुआ को मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में जीडीसी उधमपुर जीसीडब्ल्यू परेड को हराकर तीसरे स्थान पर रहा। जेयू के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। मैचों का संचालन विनय शर्मा, विपिन पोत्रा, करुण शर्मा, प्रिया शर्मा, गौरव शर्मा, ऋचा मंडला ने किया।