फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस: 54 साल का हुआ JU, बंटेगा खुशियों का ज्ञान, आज से सुनाई देगी सामुदायिक रेडियो की ध्वनि

Tue, 05 Sep 2023 01:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के इतिहास में अपनी तरह के पहले जम्मू विश्वविद्यालय में स्थापित सामुदायिक रेडियो एफएम 91.2 ध्वनि का उद्घाटन उपराज्यपाल करेंगे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते जेयू के कुलपति प्रो. उमेश राय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय आज यानी पांच सितंबर को 54 साल का हो गया है। स्थापना दिवस पर खुशियों का ज्ञान बांटा जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि सभी छात्रों, पूर्व छात्रों, विद्वानों, कर्मचारियों, गैर राजपत्रित व गैर शिक्षण अधिकारियों को एक साथ लाने का यह एक अवसर है। एक साल की उपलब्धियों को साझा करने का बढ़िया मंच है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्यातिथि होंगे, जबकि उनके सलाहकार राजीव राय भटनागर सम्मानित अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के इतिहास में अपनी तरह के पहले जम्मू विश्वविद्यालय में स्थापित सामुदायिक रेडियो एफएम 91.2 ध्वनि का उद्घाटन उपराज्यपाल करेंगे। जेयू अद्वितीय और अभिनव परियोजना कॉलेज ऑन व्हील्स या जेके ज्ञानोदय का नेतृत्व कर रहा है, जिसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सौ संकाय सदस्यों के साथ लगभग आठ सौ छात्र भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे।

दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय की निदेशक प्रो. नीलू ने कहा कि ऑनलाइन एमकॉम और एमए (अंग्रेजी) पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, जिसमेंंे विश्वविद्यालय प्रदेश में पहले नंबर पर है। इससे दूरदराज के छात्रों के लिए अध्ययन की पहुंच बढ़ेगी। यह पहल शैक्षणिक परिदृश्य और दूरस्थ शिक्षा की गतिशीलता को बदल देगी। आगे बताया कि बिजनेस स्कूल ने मिश्रित मोड में दो साल का कार्यकारी एमबीए कार्यक्रम शुरू किया है जो केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. विनय थुस्सू ने किया और स्वागत भाषण मीडिया एवं प्रचार समिति की संयोजिका डॉ. गरिमा गुप्ता ने दिया। यहां डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. रजनी कांत, डीन प्लानिंग प्रो. मीना शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें