फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, जम्मू यूनिवर्सिटी एकेडमिक काउंसिल का महत्वपूर्ण फैसला

Wed, 28 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से फैसला लिया गया कि डीडीई (डायरेक्टोरेट आफ डिस्टेंस एजूकेशन), डीडीएल (डिपार्टमेंट आफ लाइफ लांग लर्निंग) एवं ला स्कूल से भी विद्यार्थी अब पीएचडी कर सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक डिस्टेंस एजूकेशन में जहां कुछ ही सब्जेक्ट से पीएचडी हो पाती थी, वहीं अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने वाले विषयों को लेकर विद्यार्थी पीएचडी कर सकेंगे। लाइफ लांग लर्निंग डिपार्टमेंट से जहां विद्यार्थी पीएचडी स्कालर हो सकेंगे, वहीं अब ला स्कूल से भी पीएचडी स्कालर निकलेंगे। इन फैसलों को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है।

इसके अलावा बैठक में कई अन्य निर्णय भी हुए, जिससे एकेडमिक स्तर पर उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस कोर्स में इंटर्नशिप ट्रेनिंग में संशोधन किया गया और इंडियन नर्सिंग काउंसिल एक्ट को लेकर प्रस्ताव उठाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साल में दो बार होने वाली जम्मू यूनिवर्सिटी की पहली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में जहां 29 मुख्य मुद्दों पर विचार -विमर्श हुआ, वहीं इस बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के चेयरमैन वीसी प्रो. आरडी शर्मा ने की। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर ने जहां सभी सदस्यों का स्वागत किया, वहीं विचार के लिए हर एजेंडे को प्रस्तुत किया।  

उल्लेखनीय है कि सत्तर से अधिक एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई जम्मू विश्वविद्यालय के अकादमिक काउंसिल की बैठक  में 17 एजेंडा आइटम रहे, जबकि 6 सप्लीमेंटरी एजेंडे भी शामिल थे।

वहीं, पांच मुद्दे बैठक के दौरान ही उठाए गए जिसके  बारे में मुद्दों की महत्ता के आधार पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से एकेडमिक अफेयर्स डीन प्रो. नीलम सराफ, फैकल्टी के डीन, बोर्ड आफ स्टडीज, कालेजों के प्रिंसिपल, विभागों के सभी हेड, नामिनेटेड मेंबर भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें