फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश, बारामूला में दो आतंकी ढेर; हथियार और विस्फोटक बरामद

Wed, 23 Apr 2025 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu and Kashmir Encounter in Baramulla: बारामूला में आज दो से तीन आतंकवादियों ने एलओसी पर घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।
 
विज्ञापन
दो आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। 

विज्ञापन


भारतीय सेना के अनुसार, 23 अप्रैल को दो से तीन आतंकवादियों ने बारामूला में सरजीवन सामान्य क्षेत्र के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। 
विज्ञापन


आतंकवादियों ने भी जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें