जम्मू में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सोमवार से दो दिवसीय राखी मेले का आगाज किया गया। इसका आयोजन हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग जम्मू की ओर से जानीपुर स्थित विभाग के शोरूम में हुआ।
विज्ञापन
मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे जारी रहेगा। दो दिवसीय मेले में फुलकारी उत्पाद, हस्तशिल्प राखी, घर का सजावटी सामान, गेहूं के भूसे से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं। बुकनर और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए मंच देने के उद्देश्य से विभाग ने यह पहल की है।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक सोनिका परिहार ने कहा कि मेले में शहरवासियों को स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई राखी सहित उत्पादों को खरीदने का मौका मिल रहा है। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने पहल की है। राखी में मेले में आठ सोसायटियों से जुड़े बुकनर और कारीगर स्टाल लगाए गए हैं।