फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: भलवाल में रिंग रोड के किनारे बनेगी स्मार्ट सैटेलाइट टाउनशिप, ट्विन-टावर को भी मिली मंजूरी

Mon, 08 Aug 2022 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रस्तावित टाउनशिप में वाणिज्यिक और संस्थागत उपयोग सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को आजीविका के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के विस्तार के लिए एक बड़ी पहल में जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड (जेकेएचबी) रिंग रोड के साथ लगभग 50,000 की आबादी के लिए भलवाल में स्मार्ट सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास विभाग धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड के निदेशक मंडल ने सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का निर्णय पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रस्तावित टाउनशिप में वाणिज्यिक और संस्थागत उपयोग सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को आजीविका के अवसर भी मिलेंगे। लगभग तीन दशकों में यह पहली बार होगा कि हाउसिंग बोर्ड जम्मू में एक हाउसिंग कॉलोनी का विकास करेगा। प्रस्तावित टाउनशिप जम्मू शहर के विस्तार की जरूरतों को पूरा करेगी। 

इसके अलावा बोर्ड ने श्रीनगर के चतरहामा में 353 कनाल भूमि, बकुरा में 214 कनाल भूमि पर और कठुआ में 80 कनाल भूमि पर आवासीय कॉलोनियां स्थापित करने को मंजूरी दी। इन कॉलोनियों में व्यक्तिगत आवास भूखंडों के साथ-साथ फ्लैट आवास भी होंगे। अस्थायी और प्रवासी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बोर्ड ने जम्मू के सुंजवां में  किफायती रेंटल हाउसिंग कांपलेक्स (एआरएचसी) को मंजूरी दी। एक-बीएचके अपार्टमेंट पर काम मार्च 2023 तक शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


गोल मार्केट गांधीनगर में ट्विन टॉवर, 720 वाहनों की पार्किंग 

एक अन्य निर्णय में बोर्ड ने गोल मार्केट, गांधी नगर जम्मू में ट्विन-टावर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें कोर्ट मामलों का भुगतान करने को भी कहा गया। परियोजना में लगभग 720 कारों के लिए पार्किंग की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गोल मार्केट, अप्सरा रोड बाजार, आसपास के कार्यालयों और अस्पतालों में पार्किंग समस्या को दूर करेगी। यह लगभग 150 दुकानें और अन्य व्यावसायिक स्थान भी प्रदान करेगा। 

प्लॉट के लंबित मामलों के निपटारे के लिए नीति स्वीकृत

हाउसिंग बोर्ड, जेडीए और एसडीए द्वारा विकसित कॉलोनियों के प्लट मालिकों को राहत देने के लिए बोर्ड ने यूडीडी की सभी एजेंसियों में प्लॉट से संबंधित मुद्दों को निपटाने के लिए नीति को मंजूरी दी। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में अधोसंरचना के उन्नयन के लिए बोर्ड ने 27 करोड़ रुपये के विभिन्न उन्नयन कार्यों के लिए चालू वर्ष की कार्य योजना को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें