डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा (डीबीपीएस) की ओर से रविवार को सभा परिसर परेड ग्राउंड जम्मू में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बलिदान दिवस पर युद्ध नायक मेजर सोमनाथ शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने तीन नवंबर 1947 को पाक सेना के सहयोग से कबायलियों के हमले में श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पीया था।
इस मौके पर सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा जैसे बलिदानियों को याद करना अपने आप में देश के लिए गर्व की बात है। तवी आंदोलन के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि लोगों को बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और सेना और अर्ध-सैन्य बलों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सरकार से किसी भी हवाई अड्डे का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखने की भी मांग की। पूर्व डीसी बीएस जम्वाल, कैप्टन ललित शर्मा ने मेजर शर्मा को भारत का महान नायक बताया।
इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र मोहन मगोत्रा, सत्यानंद शर्मा, जगन नाथ शर्मा, नानक चंद शर्मा, एमएल शर्मा, शर्मा, रमेश शर्मा, शिव राम शर्मा, पंडित बरिता राम शर्मा, एमएल पाधा, गुरदास शर्मा, एसएस बारू, प्रेम बालोत्रा, राजेश बड़गोत्रा आदि मौजूद रहे।