फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बॉयज सिंगल वर्ग में राघव डोगरा बने विजेता

विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियन​शिप के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद फोटो एसो.
विज्ञापन
27 अक्तूबर से आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 51वीं योनेक्स सनराइज जेएंडके यूटी बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के बैनर तले इस चैंपियनशिप का आयोजन एमए स्टेडियम में किया। 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चली इस चैंपियनशिप में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
अंतिम दिन विजेता और उपविजेता टीमों को बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप के बॉयज सिंगल वर्ग में राघव डोगरा विजेता बने, जबकि भव्य शर्मा उपविजेता रहे। बॉयज डबल वर्ग में भव्य शर्मा और पुरंजय शर्मा की जोड़ी विजेता, जबकि राघव डोगरा और मनीष शर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन

वुमन सिंगल में सकाइदीप विजेता और कृषिका महाजन उपविजेता रहीं। महिलाओं के डबल वर्ग में भवानी दलपतिया और सकाइदीप कौर की जोड़ी विजेता और उन्नति जराल व कृषिका महाजन की जोड़ी उपविजेता रही। लड़कों के डबल अंडर-19 में शौर्य प्रथम विजेता व गोपेश उप विजेता रहे। गर्ल्स डबल अंडर-19 में कृषिका शर्मा विजेता व सकाइदीप कौर उपविजेता रहीं। ब्वॉयज डबल अंडर-19 में शौर्यवीर महाजन और वैभव मेहता की जोड़ी विजेता, जबकि भवदीप सिंह और उदयन शर्मा की जोड़ी उप-विजेता रही।
विज्ञापन

बॉयज अंडर-17 के सिंगल में गोपेश सिंह विजेता और परम रैना उपविजेता रहे। गर्ल अंडर-17 के सिंगल में अंतिमा नारूका विजेता, जबकि एलिना उपविजेता रहीं। गर्ल्स अंडर-17 के डबल में डायमंड राजपूत और यशवनी पंडोह की जोड़ी विजेता व श्रेया गुप्ता और यशलीन कौर की जोड़ी उपविजेता रहीं।
इसी प्रकार अंडर-13 और अंडर-11 भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता और उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें