फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच माह बाद चार ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यार्ड के री-मॉडलिंग का कार्य के चलते थीं रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यार्ड के री-मॉडलिंग का कार्य के चलते पांच महीनों से रद्द चार ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया गया है, जबकि दो के परिचालन को जम्मू से फिर से शुरू किया है। जम्मू रेलवे मंडल 16 नवंबर से एक मई तक इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द रखा था।
वीरवार को बहाल हुई ट्रेनों में 1246912470 जम्मू-कानपुर, 12491-12492 जम्मू-बरौनी साप्ताहिक, 14605-14606 जम्मू-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक और 12265-12266 जम्मू-दिल्ली सराय रोहिल्ला दूरंतो एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के बहाल होने से जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों को तो सुविधाओं मिलेगी ही साथ में रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा रेलवे ने 18101-18102 जम्मू-टाटानगर एक्सप्रेस और 18309-18310 जम्मू संबलपुर एक्सप्रेस को जम्मू से चलाएगा। पहले यह ट्रेनें अमृतसर से संचालित होती थीं।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंगल ने बताया की ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों की सुविधा मिलेगी। करीब पांच महीने से यह ट्रेनें प्रभावित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें