फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: किसानों के प्रदर्शन का असर, जम्मू में देरी से पहुंच रही रेलगाड़ियां, 6 घंटे की देरी से चल रही वंदे भारत

Tue, 30 Apr 2024 02:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कटड़ा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत 3:40 पर कटड़ा से चलेगी। यह ट्रेन सामान्य दिनों में कटरा से सुबह 7 बजे नई दिल्ली की ओर रवाना होती है। अपने तय समय से यह ट्रेन आज 6 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन में पूछताछ के लिए पहुंचे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते जम्मू आने-जाने वाली रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं। कटड़ा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत 3:40 पर कटड़ा से चलेगी। यह ट्रेन सामान्य दिनों में कटरा से सुबह 7 बजे नई दिल्ली की ओर रवाना होती है। अपने तय समय से यह ट्रेन आज 6 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ट्रेन के लिए 6 घंटे का लंबा इंतजार यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा रहा है। जम्मू से इस ट्रेन में दिल्ली तक जाने वाले यात्री सुनील सिंह ने कहा कि सुबह 7 बजे का ही जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा हूं लेकिन यहां आकर पता चला की ट्रेन आज 6 घंटे की देरी से चल रही है। अब इंतजार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। 

वंदे भारत के अलावा पूजा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, बेगमपुरा, स्वराज एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी की जानकारी न होने से यात्रियों की पूछताछ केंद्र भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र यात्री को संतोष जनक जानकारी न मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। लेट लतीफी का आलम यह है कि 28 तारीख को जाने वाली पूजा एक्सप्रेस आज यानी मंगलवार को दोपहर 3 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से जाएगी। 12238 बेगमपुरा को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। ट्रेनों की लेट लतीफी से प्लेटफॉर्म नंबर पर भी यात्राओं की भीड़ जमा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें