फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन माह में जम्मू-कश्मीर को तीसरी सौगात देंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जम्मू रेलवे डिवीजन, फिर जेड मोड टनल और अब घाटी को जोड़ेंगे देश के अन्य हिस्सों से
विज्ञापन

ट्रेन में बैठकर चिनाब व केबल पुल का भी करेंगे दीदार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन माह में जम्मू-कश्मीर को तीसरी सौगात देने आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। पहले जम्मू रेलवे डिवीजन, फिर जेड मोड़ टनल और अब घाटी को देश के अन्य भागों से जोड़ने के लिए चिनाब व केबल ब्रिज। इन्हीं पुलों से होकर वंदेभारत घाटी में प्रवेश करेगी। 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री कटड़ा से कश्मीर के लिए वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही ट्रेन में बैठकर सबसे ऊंचे पुल के साथ-साथ केबल पुल का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे, जो इंजीनियरिंग का चमत्कार बन गया है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आमंत्रित किए जाने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों व अफसरों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। रेलवे के इतिहास में सबसे कठिन परियोजनाओं में से एक इस प्रोजेक्ट से जुड़े उन लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रधनमंत्री के साथ ये भी ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टनल- 33 का निरीक्षण करेंगे। इस टनल को तैयार करने में रेलवे को सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। ट्रेन से कटड़ा पहुंचने के बाद कटड़ा से बारामुल्ला तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चिनाब पुल के पास रेलवे हेलीपैड तैयार किया है। इसके साथ इस सेक्शन पर वंदे भारत ट्रेन की दो रैक चलेगी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के उद्घाटन के कटडा से चलने वाली ट्रेन में पहले दिन रेलवे कर्मचारी विशेष कर इस सेक्शन पर काम करने वाले कर्मचारी सफर करेंगे। बता दे की सुरक्षा की द्रष्टि से पहले ही इस सेक्शन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें