फ्लाईओवर निर्माण के चलते बदला गया रास्ता, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
निर्माण कार्य होने तक बदला रहेगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में सतवारी चौक से लास्ट मोड़ गांधी नगर तक फ्लाईओवर निर्माण के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाईजरी जारी की है। इसके तहत बुधवार से सतवारी चौक से लास्ट मोड़ तक यातायात एकतरफा रहेगा।
लोगों की समस्या को देखते हुए यातायात के लिए मार्गों का निर्धारण किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्धारित मार्ग इस प्रकार रहेंगे।
सांबा-कठुआ से जम्मू शहर जाने वाले अंतरराज्यीय वाहन कुंजवानी-गंग्याल से होते सतवारी चौक से डायवर्ट होकर एमएच अस्पताल रोड-बेली चराना व तवी चौथे पुल से होते हुए एशिया क्रॉसिंग व कैनाल हैड पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
बिक्रम चौके से सतवारी की तरफ जाने वाले वाहन एकतरफा जाते हुए लास्ट मोड से डायवर्ट होकर दाएं टयूब से सतवारी चौक तक जा पाएंगे। वहीं, चौथे तवी पुल से सतवारी जाने वाले वाहन बेली चराना से न जाकर वेयर हाउस, एशिया क्रासिंग व लास्ट मोड़ से होते हुए सतवारी जा सकेंगे।
आरएस पुरा व मीरां साहिब से आने वाले लोग इस मार्ग का करें इस्तेमाल
-आरएस पुरा, मीरां साहब व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन सतवारी चौक से डायवर्ट होकर एमएच अस्पताल रोड-बेली चराना व तवी चौथे पुल से होते हुए एशिया क्रॉसिंग व कैनाल हैड पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।