फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में इसी सप्ताह पहुंचेंगी पांच इलेक्ट्रिक बसें, पहले फेज में दो जगह पर होगा चार्जिंग प्वाइंट

Tue, 02 Apr 2019 08:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू शहर में चलाने के लिए प्रस्तावित 20 इलेक्ट्रिक बसों में से पहले फेज में पांच बसें इसी सप्ताह शहर में पहुंच जाएंगी। टाटा मोटर्स बसों की डिलीवरी दे रहा है। इन बसों के लिए शहर में पहले दो स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। नरवाल और एसआरटीसी कार्यालय स्थिति वर्कशाप में चार्जिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने के लिए जेकेएसआरटीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें बसों की डिलीवरी से लेकर चार्जिंग प्वाइंट को स्थापित करने काम तेज हुआ है। 20 बसों की चार्जिंग के लिए शहर में तीन प्वाइंट स्थापित किए जाने हैं। 

निगम पहले फेज में दो ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। इनका कामकाज देखने के बाद नगरोटा में तीसरा चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। प्रति चार्जिंग स्टेशन पर 72 लाख रुपये की लागत आएगी। एक बार बस चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक का सफर तय कर करेगी। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह पांच बसें पहुंचाने वाली हैं। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। पहले फेज में दो चार्जिंग प्वाइंट ही स्थापित किए जाएंगे। 

"5 अप्रैल को पहले फेज के तहत पांच बसें पहुंचने वाली हैं। प्रति फेज में पांच-पांच बसें आएंगी। बसों को चार्ज करने के लिए तीन चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द बसों का सड़कों पर यात्रियों के लिए दौड़ा दिया जाएगा।"- बिलाल भट्ट, एमडी, जेकेएसआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें